ED की टीम ने ड्राइवर के घर मारा छापा, दीवान के नीचे मिला 5 क... - CG Sandesh

ED की टीम ने ड्राइवर के घर मारा छापा, दीवान के नीचे मिला 5 करोड़ रुपये नगद, घर का दरवाजा तोड़कर घुसी टीम

छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है. ईडी की टीम ने दुर्ग जिले में रेड मारी है. बताया जा रहा है कि ईडी ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर में छापेमारी कर करोड़ों नगदी जब्त किया है. ईडी की इस करवाई को महादेव सट्टा एप से जोड़कर देखा जा रहा है.



मिली जानकारी के अनुसार, जिस ड्राइवर के घर ईडी की टीम ने छापा मारा है, वह पूर्व में पार्षद के घर ड्राइव का काम करता था. ईडी की टीम भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर जिस वक्त छापा मारी उस समय घर पर कोई नहीं था. ईडी की टीम घर के अंदर दरवाजा तोड़कर घुसी. जहां ED की टीम ने दीवान से लगभग 5 करोड़ रुपये नोट बरामद किया है. फ़िलहाल नोटों की गिनती की जा रही है. ईडी के इस छापेमारी कार्रवाई में एक महिला अफसर समेत 7 आधिकरी शामिल हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें