भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, 3100 रुपये में धान खरीदी सहि... - CG Sandesh

भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, 3100 रुपये में धान खरीदी सहित कई घोषणाएं की गई...


केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है.

घोषणा पत्र - PDF

बीजेपी की मुख्य घोषणाएं
  1. कृषि उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए में धान खरीदी की जाएगी. 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी होगी. जिसका एक मुश्त भुगतान किया जाएगा.
  2. सालाना 12 हज़ार रुपये महीना हर विवाहित महिलाओं को दिया जाएगा.
  3. एक लाख खाली पदों को दो साल के भीतर भरा जाएगा.
  4. 18 लाख आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जाएंगे.
  5. तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 रुपये प्रति मानक दर पर किया जायेगा. अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 45 सौ रुपये का बोनस देंगे.
  6. चरण पादुका योजना दोबारा शुरू होगी.
  7. भूमिहीन किसानों को दस हज़ार रुपये सालाना दिया जाएगा.
  8. आयुष्मान भारत में प्रति परिवार का पांच लाख का बीमा.
  9. पीएससी में पारदर्शिता लाई लाएगी.
  10. भर्ती घोटाला करने वालों के ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई की जाएगी.
  11. नया उद्योग डालने वाले युवाओं को पचास फ़ीसदी की सब्सिडी दी जाएगी.
  12. रायपुर में इनोवेशन का बड़ा केंद्र बनेगा. छह लाख रोजगार पैदा करेंगे.
  13. पांच सौ रुपये में गैस सिलेण्डर दिया जाएगा.
  14. घोटाल की जांच कराई जाएगी. नया जांच आयोग बनेगा, आपराधिक मामलों की भी जांच होगी.
  15. सभी संभाग में सिम्स बनाकर रोजगार युक्त पढ़ाई-लिखाई और स्वाथ्य को ताकत देगी.
  16. एकल खिड़की योजना बनाकर इन्वेस्टमेंट लाया जाएगा.
  17. शक्तिपीठ परियोजना बनाई जाएगी. जिसमें पांच शक्तिपीठ को जोड़ा जाएगा.
  18. राम लला दर्शन योजना लाई जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें