बसना : शासकीय महाविद्यालय में किया गया कक्षा सज्जा स्पर्धा का आयोजन
त्रिवेन्द्र जगत, बसना।
स्व. श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में 3 नवम्बर को कक्षा सज्जा स्पर्धा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में बीकॉम प्रथम एवं बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया और सुंदर चित्रकारी व आर्ट एंड क्राफ्ट आदि के माध्यम से अपनी कक्षा को आकर्षक और सुंदर बनाने का प्रयास किया।
महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. एस. के. साव के निर्देशन में वाणिज्य विभागध्यक्षय अजय कुमार जलक्षत्री द्वारा कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीकॉम द्वितीय वर्ष के राहुल सोनी, कु. रिंकी साहू, रूमेशा, प्रीति साहू, ज्योति एवं हितेश पटेल सहित बीकॉम द्वितीय के सभी छात्रों ने सामूहिक रूप से क्लास रूम का डेकोरेशन किया। जबकि बीकॉम प्रथम के छात्रों द्वारा व्यक्तिगत रूप से सहभागिता लेते हुए क्लास रूम का डेकोरेशन किया गया, जिसमे रिया सामल ने प्रथम, मुस्कान अग्रवाल ने द्वितीय तथा भूपेश मेहर ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।