सायकल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत.
कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे गढ़फुलझर में एक व्यक्ति की सायकल से गिरने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति हरिचरण बेहरा(28) पिता चिंतामणि बेहरा थाना बसना अंतर्गत ग्राम मेदनीपुर का निवासी था. जो कि सायकल से अपने ससुराल बिरसिंगपाली जाने के लिए निकला था.
ससुराल जाने के दौरान हरिचरण बेहरा अचानक गढ़फुलझर में रामचंडी मंदिर के गेट पास गिर गया और उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही बसना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. और आगे मामले की जाँच कर रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें