Mission 2023: कोंटा विधानसभा में मतदान के लिए सेना के हेलीका... - CG Sandesh

Mission 2023: कोंटा विधानसभा में मतदान के लिए सेना के हेलीकाप्टर से पोलिंग टीम रवाना, 7 नवंबर को होगी वोटिंग

रायपुर/जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण की सीट कोंटा विधानसभा क्षेत्र में पहला मतदान दल ( Polling team) हेलीकाप्‍टर से रवाना हुआ। सुबह 8.30 बजे सेना के एमआई 17 हेलीकाप्‍टर से रवाना हुए। इस दौरान हेलीपेड में सीआरपीएफ डीआइजी अरविंद राय, कलेक्टर हरीश एस व एसपी किरण चव्हाण पहुंचे थे। जहां उन्होंने मतदानकर्मियों का हौसला अफजाई की।

 शनिवार सुबह 4 बजे जिला मुख्यालय के पालिटेक्निक कालेज (स्ट्रांग रूम) से चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। मतदानकर्मियों को सुबह मतपेटी आवंटित की गई। उसके बाद बसों के माध्यम से पुलिस लाइन हेलीपेड लाया गया, जहां सुबह 8.30 बजे सेना के एमआई 17 हेलीकाप्‍टर से मतदान केंद्र के भेजा गया।

बता दें कि नक्सली चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसके मद्देनजर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कोंटा विधानसभा के 233 मतदान केंद्र जिसमें 42 मतदान केंद्र के लिए दल को हेलीकाप्‍टर से भेजा जाएगा। दो दिन में 42 मतदान दल को भेजा जाएगा।

 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें