रेलवे स्टेशन में 52 लाख का सोना पकड़ाया, आयकर विभाग को सौंपा - CG Sandesh

रेलवे स्टेशन में 52 लाख का सोना पकड़ाया, आयकर विभाग को सौंपा

रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव-2023 के सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा छोटे एवं बड़े स्टेशनो मे संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म न. 2 में कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस में 52 लाख का सोना पकड़ा।

असामाजिक तत्वो के द्वारा अवैध हथियार, विस्फोटक पदार्थ, नकदी, शराब, मादक पदार्थ, सराफा (सोना-चाँदी आदि) आदि की तस्करी/परिवहन रेल के माध्यम से करने से रोके जाने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम मे रेसुब पोस्ट रायपुर, मंडल टास्क टीम, एसआईबी एवम सीआईबी रायपुर के अधिकारी व जवानों के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर में प्लेटफार्म एवं गाडियों की चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नं. 05/06 पर दुर्ग छोर मे ट्रेन नम्बर-18029 कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-2 के पास एक व्यक्ति से सोना जब्जित किया ।

आरोपी का नाम अविनाश अग्रवाल पिता भागीरथी अग्रवाल, उम्र-41 वर्ष, निवासी- हाउस नं 162, वार्ड नं-12, झूल कदम, मुख्य मार्ग, तहसील एवं थाना-शक्ति ,जिला-शक्ति (छ. ग.) के पास रखे काले रंग की एक ट्रॉली बैग एवं एक लाल ब्लैक रंग का पिठ्ठू बैगो को चेक करने पर उसमें सोने से बनाए हुये आभूषण मिले।

सोने का वजन लगभग 590 ग्राम, मंगल सूत्र, नेकलेस, लॉकेट, अंगुठी, चैन, रिंग जेवरों की अनुमानित कीमत लगभग 52,76,660/- (बावन लाख, छिहत्तर हजार, छः सौ साठ रूपये) आंका गया। जिसके संबंध में आरोपी के द्वारा किसी प्रकार का वैध कागजात/बिल पेश नहीं किया गया।

जिस पर पोस्ट प्रभारी रायपुर के द्वारा राज्य कर आयुक्त को इसकी सूचना दी गई। राज्य कर आयुक्त द्वारा सोना एवम चांदी के बने आभूषणों को जप्ती पत्र तैयार कर उक्त संपत्ति को जप्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु अपने कब्जे में लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रायपुर को सुरक्षित रखने बाबत जिम्मेनामा के तहत सुपुर्द में दिया गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें