बसना : वाहन चेकिंग के दौरान कार से 4 लाख 96 हजार रूपये नगद बरामद
बसना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 4 लाख 96 हजार 500 रूपये नगद बरामद किया है. पुलिस 04 नवम्बर को पेट्रोलिंग एवं वाहन चेकिंग हेतु बिलाईगढ रोड की ओर रवाना हुआ था. वाहन चेकिंग के दौरान बसना की ओर से आ रही संदिग्ध वाहन क्रेटा कार क्र0 CG 04 NG 9363 को ओव्हर ब्रीज बिलाईगढ रोड में रोककर पुलिस ने चेक किया.
वाहन में नितेश साहू पिता मिनकेतन साहू उम्र 37 साल निवासी जीराडबरी, बसना सवार था. वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के क्लब बॉक्स में रखे 500-500 के 993 नग नोट जुमला 4,96,500 रूपये भारतीय करंसी नोट रखे मिला. नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जिसके द्वारा उक्त रूपये रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लेख करने पर कुल 4,96,500 रूपये भारतीय करंसी नोट एवं घटना में प्रयुक्त वाहन क्रेटा कार क्र0 CG 04 NG 9363 किमती 10,00,000 रूपये जूमला कीमती 14,96,500 रूपये होना पाया गया. वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर उपरोक्त रकम एवं वाहन को जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही किया गया.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु०अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक, स.उ.नि. जयंत बारीक, प्र.आर. महेन्द्र पटेल, आरक्षक किशोर साहू, कमल जांगडे, योगेन्द्र बंजारे, सुधीर प्रधान, हरीश साहू, लखेश्वर चौधरी एवं संदीप बरीक के द्वारा की गई है।