बसना आदर्श स्कूल में मनाया गया मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार... - CG Sandesh

बसना आदर्श स्कूल में मनाया गया मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम

बसना नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और समस्त विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य एसके पटेल के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी देवराज पाणिग्राही के मार्गदर्शन में किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली, रंगोली प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला बनाते हुए ड्रोन कैमरा से फोटो ली गयी। इस दौरान विद्यालय में सेल्फी जोंन भी बनाया गया जहां मतदान हेतु एक वीडियो क्लिप के माध्यम से सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की गयी। 

प्राचार्य एसके पटेल मतदाताओं को कहा लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। लोगों से यह भी अपील की गई कि अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत बसना से सीएमओ सूरज सिदार एवं उनके स्टाफ, तहसील कार्यालय से नायब तहसीलदार ललित सिह, अभिषेक अग्रवाल एवं उनके स्टाफ तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

गौरीशंकर मानिकपुरी

गौरीशंकर मानिकपुरी स्नातक की पढ़ाई के बाद, मीडिया के क्षेत्र में आज उन्हें क्षेत्रीय और जमीनी पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा और गहरा अनुभव है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों से सटीक 'आंचलिक खबरें' निकालना और आम जनता के हक की आवाज़ को बेबाकी से उठाना उनकी मुख्य विशेषता है। निष्पक्ष और खोजी रिपोर्टिंग के जरिए वे लगातार पाठकों तक ग्राउंड ज़ीरो का सच पहुंचा रहे हैं। संपर्क: +91 7746859354
अन्य सम्बंधित खबरें