अजीत कुकरेजा कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित
रायपुर। कांग्रेस ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले आधा दर्जन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। इस लिस्ट में रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अजीत कुकरेजा भी शामिल है।
अजीत कुकरेजा ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन लाव-लश्कर के साथ पर्चा दाखिल किया था। नामांकन वापस नहीं लेने के बाद उसके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की आशंका जताई जा रही थी। अन्य बागी उमीदवार जिन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। उनमें जशपुर से प्रदीप खेस, रायगढ़ से शंकर अग्रवाल, मुंगेली से रूपलाल कोसरे, कसडोल से गोरेलाल साहू, संजारी बालोद से मीना साहू शामिल है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें