भाजपा नेता की हत्या, हर अपराधी को उल्टा लटकाकर लेंगे हिसाबः ... - CG Sandesh

भाजपा नेता की हत्या, हर अपराधी को उल्टा लटकाकर लेंगे हिसाबः रमनसिंह

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर विधानसभा के संयोजक व ज़िला उपाध्यक्ष रतन दुबे की प्रचार के दौरान नक्सलियों द्वारा निर्ममता से की गयी हत्या की रमन सिंह भाजपा नेताओं निंदा की है।

डा. रमनसिंह ने लिखा, विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और भाजपा को डराने के उद्देश्य से लगातार हमारे साथियों की टारगेट किलिंग करवाने वाली कांग्रेस यह समझ ले कि भाजपा डरने वाली नहीं है, छत्तीसगढ़ की जनता हमारे साथ है। बहुत जल्द नक्सलियों के साथ ही हर अपराधी को उल्टा लटकाकर हिसाब लिया जाएगा।

रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा, नारायणपुर में भाजपा के हमारे जिला उपाध्यक्ष और कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य रतन दुबे जी की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

चुनाव से पहले नारायणपुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इस घटना को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। साथ ही भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भी ट्वीट कर घटना की निंदा की है।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें