Congress Manifesto: 3300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान ... - CG Sandesh

Congress Manifesto: 3300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी कर सकती है कांग्रेस, आज घोषणा पत्र होगा जारी

Congress Manifesto: छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के लिए महज 2 दिन का समय शेष है। वहीं कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है। जिसमें धान खरीदी की कीमतों पर बड़ी घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस 33 जिलों के हिसाब से छत्तीसगढ़ में 3300 प्रतिक्विंटल धान खरीदी की घोषणा आज कर सकती है। बता दें कि कांग्रेस ने अब तक करीब 17 घोषणाएं कर दी है।


कांग्रेस द्वारा की गई घोषणाओं में केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा, किसानों की कर्ज माफी, महिला स्‍व-सहायता समूहों की कर्ज माफी, बिजली बिल माफ, 20 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी, “छत्तीसगढ़ आवास न्याय योजना“ के माध्यम से गरीबों के लिए 17 लाख 50 हजार आवास। जातिगत जनगणना का वादा। रसोई गैस सब्सिडी, पजों की खरीदी पर एमएसपी के ऊपर 10 प्रतिशत अतिरिक्त मूल्य और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 4000 रूपये प्रतिवर्ष इनपुट सब्सिडी/सहायता राशि देने की घोषणा शामिल है।

गौरतलब है कि भाजपा ने 3 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 3100 रुपये क्विंटल धान खरीदी का वादा किसानों से किया है। इसी के साथ ही दो साल मे डेढ़ लाख रोजगार और नए उद्यमियों को ब्‍याज मुक्‍त ऋण का वादा सहित अन्‍य शामिल है।

ऐसे में खबर है कि कांग्रेस किसानों को साधने के लिए भाजपा के घोषणा पत्र को देखते हुए कांग्रेस धान बोनस की राशि बढ़ा सकती है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें