मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कन्या शाला की बालिकाओं द्वार... - CG Sandesh

मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कन्या शाला की बालिकाओं द्वारा किया गया विभिन्न आयोजन.

बसना नगर में स्थित शासकीय कन्या उत्तचर माध्यमिक विद्यालय में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गए. यह कार्यक्रम जिला स्वीप समिति महासमुंद द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुरे जिले में करवाया जा रहा है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने-अपने क्षेत्रों में मताधिकार के प्रति आम लोगों को जागरूक करना तथा मतदान के दिन अवश्य रूप से मतदान कराने का है.

इस कार्यक्रम में बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे स्कूल परिसर में रंगोली बनाई गई जिसमे रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को संदेश दिए गए. उसके बाद रैली निकली गई इस रैली में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु पोस्टर के माध्यम से कई तरह के स्लोगन दिखाई दिए.

नुक्कड़ नाटक का आयोजन  
रैली के बाद शाला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकर है, लोकतंत्र की रक्षा करें अपना सही जनप्रतिनिधि चुने और भय, पक्षपात, स्वार्थ, लालच या दबाव में आकर मतदान न करें.





अन्य सम्बंधित खबरें