मुझे फंसाने की कोशिश में रमन सरकार का पतन हुआ,अब केंद्र की ब... - CG Sandesh

मुझे फंसाने की कोशिश में रमन सरकार का पतन हुआ,अब केंद्र की बारीः सीएम भूपेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 5 साल पहले मुझे षड्यंत्र से फँसाने की कोशिश डॉ रमन सिंह ने की थी, उसी दिन से प्रदेश में भाजपा के पतन की शुरुआत हुई थी। अब ED के माध्यम से मेरे खिलाफ केंद्र सरकार षड्यंत्र कर रही है। उनके भी पतन की शुरुआत हो चुकी है। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़िया लोग सीधे जरूर होते हैं, लेकिन न्यायप्रिय भी होते हैं।


सीएम ने इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि योगी जी अपने नाम के आगे “योगी” लिखते हैं। एक आसन तो ठीक से कर नहीं पाते हैं। ये गौ-माता की बात करते हैं, उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है, वहां के किसानों से आप पूछ लो। 1200 रुपए में धान बेचने को उत्तर प्रदेश के किसान मजबूर हैं।

इस दौरान सीएम ने कहा कि ‘जनता कह रही कि भाजपा की “गारंटी” की कोई गारंटी नहीं है। सीएम ने कहा कि हर परिवार को सिर्फ 5 किलो चावल प्रतिमाह देने का षड्यंत्र राशन घोटाले वाली भाजपा कर रही है। चिंता मत कीजिए, हम 35 किलो चावल प्रतिमाह जारी रखेंगे।

सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि 3 दिवाली मानने वाले मानसिक रूप से दिवालिए लोग हैं। बता दें कि पीएम ने बस्तर में कहा था​ कि इस बार छत्तीसगढ़ के लोग तीन दिसंबर को जीत के साथ ही तीन दीवाली बनाने वाले हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें