आत्मरक्षा के गुर सिख छात्राओ को निडर बनने के लिए किया गया प्रोत्साहित.
महासमुंद जिले में हमर
पुलिस हमर संग के द्वारा चलाये जा रहे महिला आत्मरक्षा और साइबर पर कार्यशाला कल शासकीय
कन्या उत्तचर माध्यमिक शाला बसना में लगाई गयी थी जहाँ छात्राओ को निर्भीक और
सशक्त बन अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया. यह कार्यक्रम पुरे जिले में पुलिस
अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशन में चलाया जा रा है.
हमर पुलिस हमर संग के मास्टर ट्रेनर मनोज डडसेना ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर
सिखाए. कार्यक्रम के बताया गया कि यदि कोई भी असामाजिक तत्व उनके साथ अप्रिय घटना
को अंजाम देने की हिम्मत करता है तो उससे बिना डरे निडर होकर सामना करना है.
इस कार्यक्रम में आत्मरक्षा के अलावा साइबर सुरक्षा और स्कूल में लगे शिकायत पेटी के बारें में भी बताया गया. साइबर सुरक्षा में बताया गया कि सोशल साइट में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले संदेश भेजना और किसी की फेक प्रोफाइल बनाना एक अपराध है और ऐसा करने से बचे. इसके अलावा पर्सनल फोटो फेसबुक और वाटसएप जैसी सोशल साइट में सतर्कता पूर्वक डालने की बात कही गई. और फेसबुक प्रोफाइल में लोकेशन शेयर करने से बचने के बारें में बताया गया.
मनोज डडसेना ने कार्यक्रम के माध्यम से 112 की जानकारी भी दी और कहा कि किसी भी आपातकालीन जैसे स्थित में आप इसकी मद्द ले सकते है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें