Aam Aadmi Party: केजरीवाल की गारंटी – 36 सौ रुपए में धान की खरीदी : आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र हुआ जारी
Aam Aadmi Party: रायपुर। भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। ‘केजरीवाल की गारंटी’ के नाम से आप ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें आम आदमी पार्टी ने किसानों से 36 सौ रुपए धान खरीदी करने का वादा किया है।
केजरीवाल ने कर्मचारियों के लिए बड़ा वादा करते हुए ऐलान किया है कि अगर आप पार्टी की सरकार बनी, तो सभी विभागों के संविदा व अनियमित कर्मचारी को नियमित किया जायेगा। संविदा और ठेका प्रथा को बंद करने की घोषणा की गयी है। 10 लाख लोगों को नौकरी और 3 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की भी घोषणा की गयी है। 300 यूनिट बिजली फ्री और बकाया बिल को माफ करने का भी ऐलान किया है।
देखें पूरा गारंटी पत्र :
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें