बसना : स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन... - CG Sandesh

बसना : स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, बनाई गई मानव श्रृंखला

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई रैली

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बसना के प्राचार्य के.के. पुरोहित के मार्गदर्शन से विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम संचालित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिए जागरूक किया गया. महिला शिक्षिकाओं एवं मुकेश कुमार भोई द्वारा रंगोली एवं चुनई चिरई बनाया गया।

प्राचार्य के. के. पुरोहित द्वारा मतदाताओं को जागरूक होकर शत प्रतिशत, निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करने प्रेरित किया गया. बच्चों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए वोट सेल्फी जोन बनाया गया.

बसना नगरवासियों को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई और जाति, धर्म, भाषा या किसी प्रकार के प्रलोभन के बिना अपना वोट देना चाहिए।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत सीएमओ सूरज सिदार,तहसीलदार नमिता मारकोले, नायब तहसीलदार ललित सिंह अभिषेक अग्रवाल एवं सेजेस बसना के समस्त शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें