ट्रैक्टर से पुलिस को कुचलने का प्रयास, चालक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में
बालू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने पुलिस को कुचलने का प्रयास किया।
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सैंया पुलिस को खेरागढ़ मार्ग पर बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के आने की सूचना मिली और इस पर पुलिस ने उसका पीछा कर घेराबंदी कर ली।
प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह ने बताया कि चालक ने पुलिस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान धौलपुर निवासी विजय सिंह के रूप हुई है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें