कांग्रेस ने पूर्व विधायक को किया निष्कासित….आदेश जारी - CG Sandesh

कांग्रेस ने पूर्व विधायक को किया निष्कासित….आदेश जारी

कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह को छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह उर्फ योगीराज को कोंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ये कार्रवाई की गई हैं। योगेश्वर राज सिंह ने कवर्धा सीट पर चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशी खड्ग राज सिंह का खुलेआम प्रचार किया था। यहां पर कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर प्रत्याशी है।

No Image

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें