वाहन चालक की लापरवाही से हुई दुर्घटना, रोजाना हादसे के बावजूद नहीं बरत रहे सावधानी.
बसना पदमपुर रोड पर कल दोपहर 12 बजे हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह हादसा जगदंबा कपड़ा दुकान के सामने मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच हुआ.
मिली जानकारी के अनुसार जोहित कुमार पटेल पिता रामचंद पटेल जो कि कुल्लूपाली थाना झारबंद जिला बरगढ ओडिशा का निवासी था और अपने साढू भाई की मोटर सायकल से सिंघनपुर गया था. सिंघनपुर से वापस कुल्लूपाली लौटते समय जगदम्बा कपड़ा दुकान बंसुला के सामने मेन रोड़ पर विपरित दिशा से आ रही एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रेक्टर से टकरा गया.
बताया जा रहा है कि तेजी एवं लापरवाही पूर्वक ट्रेक्टर चालक ने जोहित पटेल के मोटर सायकल को एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसका वाहन पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही जोहित के सीर तथा हाथ पैर मे अत्यधिक चोंटे आई. जिसे उपचार के लिए बसना स्वास्थ केन्द्र लाया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
रोजाना हो रहे हादसे फिर भी नहीं बरत रहे सावधानी.
सड़क दुर्घटना जिले में मानों आम सी बात हो गयी है, जिले में हर रोज एक दुर्घटना की खबर मिल रही है बावजूद इसके लोग सावधानी नहीं बरत रहें है. विपरीत दिशा में वाहन चलाने और सड़कों पर जहग-जगह मनमानी से कहीं भी वाहन खड़े करने से लोग बिलकुल भी नहीं कतरा रहें है. सड़कों में कहीं भी नाबालिकों को तेज रफ्तार से हार्न बजाकर वाहन चलाता देखा जा सकता है. यहाँ तक की बच्चे भी बैखोफ होकर मोटरसायकल से अपने स्कूल पहुँच रहे है.
आकड़ों के अनुसार जिले के फोर लेन में बीते 8 माह से 154 लोगों की मौत हुई है. हर रोज हो रहे हादसे से रोजना कई परिवार टूट रहे है. ऐसे में प्रशासन को या पता लगाना जरुरी है कि आखिर क्यों जिले में इतनी दुर्घटनाए हो रही है. वाहन के मामले में पुलिस को अब सख्ती बरतनी होगी इसके साथ ही सड़क सुरक्षा की जानकारी भी लोगों तक पहुंचानी होगी जिससे की लोग जागरूक हो सके.