छत्तीसगढ़ में नेता नहीं, बेटा की सरकार चाहती है जनता-अमित जोग... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में नेता नहीं, बेटा की सरकार चाहती है जनता-अमित जोगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अमित जोगी ने आज मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को गजनी फ़िल्म की भूलने की बीमारी हो गई है। छत्तीसगढ़ में उन्हें कमीशन दिखता है। हमें विजन और मिशन दिखता है। 40 लाख लोगों को शपथ पत्र दिया है। छत्तीसगढ़ में नेता नहीं, बेटा की सरकार बने, यह जनता चाहती है।

अमित जोगी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को चैलेंज है, 10 रुपए के स्टाम्प में घोषणा पत्र लिखकर दे, जनता को धोखे में ना रखे। वहीं पाटन चुनाव को लेकर अमित जोगी कहा कि मेरी लड़ाई भूपेश बघेल से नहीं है। मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार से है। 23 साल से पाटन में पहली बार चुनाव हो रहा है। इससे पहले चाचा-भतीजा के बीच मैच फिक्सिंग रहा है। अमित जोगी केवल चेहरा है, चुनाव लड़ेंगे पटनावासी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा में दोहा है, पिता जोगी ने सिखाया है अपने खास पहनावा को लेकर कहा कि यह आत्मीयता, अपनापन का प्रतीक है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें