केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायपुर में करेंगे रात्रि विश्राम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव को भाजपा हर हाल में जीतने की कोशिश में जुटी है। चुनावी घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं ।
शाह आज रात को रायपुर पहुंचेंगे और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे. गृहमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी है। अमित शाह कल जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर विधानसभा के दौरे पर रहेंगे. दो विधानसभाओं में सभाएं लेंगे. वहीं 3 विधानसभाओं में रोड शो करेंगे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें