भूपेश बघेल कि हताशा बता रही है, कांग्रेस पहले ही चरण में पिछ... - CG Sandesh

भूपेश बघेल कि हताशा बता रही है, कांग्रेस पहले ही चरण में पिछड़ गई है: अमित मालवीय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार को 20 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। इन 20 सीटों पर 71 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग खत्म होने के साथ ही भाजपा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू हो गया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने यह आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार सीआरपीएफ के जवानों को आगे कर मतदाताओं को वोट देने से रोक रही है, वहीं बघेल के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा कि भूपेश बघेल की यह हताशा बता रही है कि कांग्रेस पहले ही चरण में पीछे हो गई है और महादेव के नाम को कलंकित करने वालों का हश्र कभी अच्छा नहीं हो सकता।

मिली जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल ने मंगलवार रात को एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि, “केंद्र की भाजपा सरकार का असली चरित्र यही है। चुनाव में कांग्रेस के सामने टिक नहीं पा रहे हैं तो सीआरपीएफ़ के जवानों को आगे कर दिया। मतदाताओं को रोकने की यह अकेली शिकायत नहीं है। बस्तर में जगह जगह से ऐसी शिकायतें मिली हैं। लेकिन जनता जब साथ हो तो भाजपा चाहे जिसे आगे कर ले, जीतेंगे हम ही। जय कांग्रे‌स।”

बता दें कि बघेल के इस पोस्ट पर मंगलवार को आधी रात में ही रिप्लाई करते हुए भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने पोस्ट कर कहा, “ये हताशा बता रही है कि कांग्रेस पहले चरण में ही पीछे हो गई है। महादेव के नाम को कलंकित करने वालों का हश्र कभी अच्छा नहीं हो सकता।”



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें