भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद रविकिशन आज बिलासपुर में करेंगे च... - CG Sandesh

भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद रविकिशन आज बिलासपुर में करेंगे चुनाव प्रचार

रायपुर। भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद रविकिशन आज बिलासपुर दौरे पर हैं। जानकारी के अनुसार भोजपुरी स्टार व भाजपा सांसद रविकिशन का आज बिलासपुर के बिल्हा और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार करेंगे। इसके बाद रोड शो कर रविकिशन भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। बता दें कि पहसे चरण के 20 सीटों पर हुए मतदान में कुल 76.26% वोटिंग दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा बस्तर विधानसभा में 84.65% वोटिंग और सबसे कम बीजापुर विधानसभा में 46% वोटिंग हुई।



कल छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। बाकी बचे हुए सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ में आना-जाना लगा हुआ है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें