मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईसीआई के विशेष प्रेक्षकों ने मु... - CG Sandesh

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं ईसीआई के विशेष प्रेक्षकों ने मुठभेड़ में घायल जवानों से की मुलाकात : स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले तथा भारत निर्वाचन आयोग के विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा और सीएपीएफ (Central Armed Police Force) के नोडल अधिकारी महानिरीक्षक साकेत कुमार ने आज रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल और श्री नारायणा अस्पताल पहुंचकर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात की।

उन्होंने इस दौरान जवानों के स्वास्थ्य में सुधार के बारे में जानकारी ली। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश महादेव क्षीरसागर भी मुलाकात के समय मौजूद थे।बता दें कि सुकमा और बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल सुरक्षा बलों के दो जवानों का रामकृष्ण केयर अस्पताल में और चार जवानों का श्री नारायणा अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन जवानों को 7 नवम्बर को जगदलपुर से एयर एम्बुलेंस द्वारा रायपुर लाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें