रमन सिंह के राज में देश में सबसे ज्यादा गरीबी छत्तीसगढ़ में ... - CG Sandesh

रमन सिंह के राज में देश में सबसे ज्यादा गरीबी छत्तीसगढ़ में थी : भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हुआ जिसके बाद फिर से दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दिग्गजों का दौरा शुरू हो गया है। वहीं पहले चरण के मतदान के बाद राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की झड़ी लगा रहे हैं। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने भी भाजपा पर तंज कसने से नहीं चुके।

सीएम भूपेश बघेल, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह का बोरिया बिस्तर गोल होगा। राजनांदगांव से बुरी तरह हारेंगे। रमन सिंह के राज में देश में सबसे ज्यादा गरीबी छत्तीसगढ़ में थी। कुपोषण और दूसरे बीमारियों से सबसे ज्यादा मौत हुई। रमन सिंह ने केवल ठगने का काम किया। सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि रमन सिंह ने आदिवासियों का जमीन पूंजीपतियों को दे दिया। हम केवल तीन बाबाओं को जानते हैं। बाबा गुरु घासीदास, गांधी बाबा और बाबा साहेब अंबेडकर। रमन सिंह चाउर वाले नकली बाबा हैं। ऐसे नकली बाबा के झांसे में नहीं आना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें