हिमाचल में 11 में से एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई-जयराम ठाकुर - CG Sandesh

हिमाचल में 11 में से एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई-जयराम ठाकुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस की घोषणाओं की स्थिति पर तंज कसते हुए कांग्रेस की गारंटी और घोषणाओं पर सवाल उठाया है। जयराम ठाकुर ने कहा, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने जो वादे किए, 11 माह बाद भी उस पर अमल नहीं हुआ। कांग्रेस ने हिमाचल में 10 गारंटी की बात की थी। 1500 रुपए महीना हिमाचल की सभी महिलाओं को देने की बात कही थी, कांग्रेस की ये गारंटी अभी तक पूरी नहीं हुई।

जयराम ठाकुर ने कहा, पांच साल में 5 लाख नौकरी की गारंटी दी गई थी। यानि हर साल 1 लाख नौकरी की बात कही थी, लेकिन अभी तक एक भी नौकरी नहीं मिली। वहीं 10 हजार आउट सोर्स से नौकरी कर रहे लोगों को बाहर कर दिए। सेब की समर्थन मूल्य की बात कही थी, लेकिन अब हिमाचल के मंत्री का कहना है सेब का कहीं MSP तय नहीं, इसलिए यह संभव नहीं। गाय का दूध 80 और भैंस की दूध 100 रुपए लीटर में खरीदने की बात कही थी, लेकिन अभी 35 रुपए लीटर में बिक रही है।

उन्होंने कहा, हिमाचल में 11 गारंटी में से एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई। इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी पीएम आवास सहित कई योजनाओं को पूरा नहीं किए गया है। इस तरह से 10 वायदे कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश मे किए थे जो पूरे नहीं किए। बीजेपी की हमारी सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री दिया। महिलाओ से बसों मे आने जाने का किराया नहीं लिया जाता। प्रधानमंत्री जी की योजनाओं पर छत्तीसगढ़ सरकार व्यवधान डालती है। 18 लाख लोगों का आवास नहीं बनने दिया। केंद्र आपको मदद कर रहा है, लेकिन योजना के साथ प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसलिए काम नहीं दिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें