PRSU: PHD प्रवेश परीक्षा में आधा अंक पाने वाले परीक्षार्थी क... - CG Sandesh

PRSU: PHD प्रवेश परीक्षा में आधा अंक पाने वाले परीक्षार्थी को अब दिया जाएगा पूरा एक अंक

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आधा अंक पाने परीक्षार्थी को अब पूरा एक अंक दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की तरफ से पीएचडी में प्रवेश के लिए पिछले महीने ही प्रवेश परीक्षा ली गई थी। इसके नतीजे भी जारी हो चुके हैं। रिजल्ट दशमलव अंक में घोषित किया गया था।

इस परीक्षा को क्वालिफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के छात्रों को 45 प्रतिशत नंबर लाने थे। जारी नतीजों के अनुसार कई विषयों में एक भी छात्र सफल नहीं हुए हैं। बहुत सारे छात्र आधे नंबर से पासिंग मार्क्स हासिल करने से चूक गए हैं। जिन छात्रों को पासिंग अंक से 0.5 अंक कम मिले हैं वे अब क्वालिफाई कर जाएंगे। हुआ ये की 0.5 अंक को एक अंक माना जाएगा। पीआरएसयू की पीएचडी प्रवेश परीक्षा इस बार हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, बायोटेक्नोलाजी समेत अन्य 35 विषयों के लिए हुई। इसमें 714 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। करीब 140 छात्रों को 45 प्रतिशत से अधिक नंबर मिले हैं।

पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं अलग-अलग शोध केंद्रों में शुरू हो गई हैं। ऐसे कालेज जहां शोध केंद्र हैं, वहां कोर्स वर्क की कक्षाएं लगेंगी। इस परीक्षा में क्वालिफाई हुए छात्रों के अलावा पिछले साल की प्रवेश परीक्षा जो क्वालिफाई हुए हैं। नेट और सेट के आधार पर जिन्होंने आवेदन किया था।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें