कल धनतेरस, बाजार में बरसेगा सोना, यहां जानें पूजा का समय और... - CG Sandesh

कल धनतेरस, बाजार में बरसेगा सोना, यहां जानें पूजा का समय और शुभ मुहूर्त

रायपुर। दीपावली के पहले मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस का पर्व बहुत खास होता है। यह त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 10 नवंबर शुक्रवार को धन्वंतरि जयंती धनतेरस मनाई जाएगी।

 ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुना बढ़ोतरी होती है। इसी वजह से लोग इस दिन बर्तनों के अलावा प्रापर्टी, वाहन की खरीदारी के अलावा सोने-चांदी की चीज भी खरीदते हैं।

 भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना करने से जीवन में धन धन की संपन्नता बनी रहती है, वही इस दिन सोना चांदी या कोई बर्तन या प्रापर्टी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। धनतेरस से दिवाली का पर्व शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस पूजा का समय और शुभ मुहूर्त:-

शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:47 बजे से शाम 7:43 बजे तक रहेगा। शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार धनतेरस पर 13 दीये जलाए जाते हैं। कुल मिलाकर पूजा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

धनतेरस की पूजा में देवी लक्ष्मी, गणेश, धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। पूजा से पहले सामग्री के बारे में जाने लें। पूजा फूल, माला और आटे का हलवा, गुड़ के साथ धनिया के बीज या बूंदी के लड्डू अर्पित किए जाते हैं।

धनतेरस पूजन मुहूर्त संध्या 5:48 से रात्रि 7:44 तक।
धनतेरस की पूजा प्रदोष काल 5:30 रात्रि 8:08 तक।
वृषभ काल संध्या 5:48 से रात्रि 7:44 तक।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें