भूपेश बघेल : 17 तक ED की कार्रवाई जारी रहेगी, ईडी के सहारे भ... - CG Sandesh

भूपेश बघेल : 17 तक ED की कार्रवाई जारी रहेगी, ईडी के सहारे भाजपा चुनाव लड़ रही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ ED की कार्रवाई पर CM भूपेश बघेल ने कहा है कि BJP छत्तीसगढ़ में ED के सहारे चुनाव लड़ रही है, ED कार्रवाई की स्क्रिप्ट तैयार कर रही हैं, 17 नवंबर तक कार्रवाई और गिरफ्तारी होगी। मैंने पहले ही इसे लेकर आशंका जताई थी।

छत्तीसगढ़ में 14 ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है। रायपुर, भिलाई, दुर्ग और बालोद समेत जामुल में आईटी का सर्च ऑपरेशन जारी है। देव माइनिंग कंपनी, ढिंघानी फायर वर्क्स, हुकमचंद एंड हिम्मतचंद गहलोत फायर वर्क्स के संचालकों समेत पार्टनरों के घर, ऑफिस समेत गोदामों पर एक साथ आईटी की टीमों ने दबिश दी है। करीब एक सौ आईटी के अधिकारी, जिसमे कलकत्ता की टीम समेत 40 सशस्त्र सीआरपीएफ जवान शामिल हैं।


कहा जा रहा है कि भोपाल में सोम डिस्टलरी के सर्च ऑपरेशन से छग में चल रहे सर्च के तार जुड़े हैं। रायपुर में दो निवास, भिलाई में दो निवास समेत सभी व्यवसायिक परिसरों में आईटी की टीमों ने दी है। बोगस खर्चे दिखाकर करोड़ों रुपयों के कर चोरी मिलने पर सर्च की कार्यवाही हुई है।

सर्च के पहले दिन सोने चांदी समेत केश बरामद नहीं हुआ। कहा जा रहा है कि कल से जब्ती की कार्यवाही शुरू होगी। पूरा सर्च ऑपरेशन आईटी के इन्वेस्टिगेशन विंग से गगन गिरी गोस्वामी एवं नवल जैन नामक अधिकारी की निगरानी में चल रहा है।

इस पूरे ऑपरेशन की कमान अतिरिक्त निदेशक (इन्वेस्टिगेशन) ऋतुपर्ण नामदेव के मार्गदर्शन में चल रहा है। जिसकी सतत निगरानी प्रमुख निदेशक (इन्वेस्टिगेशन विंग एमपी, सीजी) सुनील कुमार सिंह कर रहे है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कार्यवाही दो दिन और चलने की संभावना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें