बृजमोहन के सामने किसी को गुंडा कहना, गुंडा शब्द का अपमान है: सीएम भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चुनावी रण में सियासी माहौल उबाल पर है। सियासत ऐसी कि, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर हमला करने का आरोप लगाया है। बृजमोहन अग्रवाल कहना है कि, ये हमला प्रचार करने के दौरान किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिसके बाद उन्होंने कांग्रेसियों को गुंडा तक कह दिया। अब इसी बयान पर सीएम बघेल का पलटवार सामने आया है।
भूपेश बघेल ने बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, बृजमोहन अग्रवाल पर हमला कौन कर सकता है? उनको कौन धमकी देगा। बृजमोहन जी ने मोदीजी को टेबल के नीचे छुपने पर मजबूर कर दिया था। वहीं हमले के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेसियों को गुंडे तक कह दिया। जिस पर सीएम बघेल ने कहा, उनके सामने किसी को गुंडा कहना, गुंडा शब्द का अपमान है। जनता सब समझती है, अब ऐसी राजनीति नहीं चलेगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें