ओपी चौधरी को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान... राजनीतिक गलियारों ... - CG Sandesh

ओपी चौधरी को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान... राजनीतिक गलियारों में तेजी से हो रही चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण के लिए तैयारियों के बीच भाजपा का चुनाव प्रचार चरम पर है । इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। प्रदेश में बड़ा परिवर्तन के बाद भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अधिकारी से नेता बने पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी की राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। रायगढ़ में हुई अमित शाह की सभा में उन्होने बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी के लिए वोट मांगा और कहा कि आप ओपी चौधरी को वोट दीजिए मैं ओपी चौधरी को बड़ा आदमी बनाऊँगा.. अब इस बयान के लोग कई मायने निकाल रहे हैं। वहीं, अमित शाह के इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का भी बड़ा बयान सामने आया है।

अमित शाह की इस घोषणा की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेजी से हो रही है. क्योंकि छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने अबतक अपने मुख्यमंत्री फेस की घोषणा नहीं की है. चुनाव के ठीक पहले अमित शाह ओपी चौधरी को सरकार बनने पर बड़ी जिम्मेदारी देने का दावा कर रहे है. इसलिए अब कयास लगाए जा रहे है कि अगर छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनती है, तो ओपी चौधरी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी में रह सकते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, कि अगर अमित शाह ने कहा तो जरूर उन्हे आने वाले दिनों में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। राजधानी के भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर हमले को लेकर रमन सिंह ने कहा कि राजधानी की ये हालत है कि विधानसभा के प्रत्याशी और सबसे सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ पर आक्रमण हो सकता है। ये इस बात को साबित करता है कि कानून व्यवस्था की स्थिति कितनी चौपट हो गई है। रमन सिंह ने कहा, कि अब कांग्रेस के कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतारू हो गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान “भाजपा लाशों पर राजनीति करती है” पर रमन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट और साफ राजनीति करती है और षड्यंत्र करने का काम कांग्रेस का है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें