तहसील में पदस्थ कार्यालय सहायक कर रहा था आम आदमी पार्टी का प... - CG Sandesh

तहसील में पदस्थ कार्यालय सहायक कर रहा था आम आदमी पार्टी का प्रचार, कलेक्टर ने किया निलंबित

रायपुर। विधानसभा निर्वाचन-2023 के दौरान शासकीय कर्मचारी द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मंदिर हसौद तहसील में पदस्थ कार्यालय सहायक दिनेश कुमार गोस्वामी को निलंबित कर दिया।


दरअसल,शासकीय कर्मचारियों को सर्विस में किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की मनाही होती है, लेकिन दिनेश कुमार क्षेत्र में घूम-घूमकर आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए जनता को प्रोत्साहित कर रहा था। राजनीतिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर आरंग एसडीएम ने मामले की जांच की तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद कलेक्टर डॉ. भुरे ने सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की। निलंबन अवधि में गोस्वामी को जिला निर्वाचन कार्यालय, सामान्य निर्वाचन शाखा में संलग्न किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें