CG BREAKING : बिलासपुर महापौर रामशरण यादव पार्टी से निलंबित,... - CG Sandesh

CG BREAKING : बिलासपुर महापौर रामशरण यादव पार्टी से निलंबित, 3 नेताओं को किया निष्कासित

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। मनीष श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव और सुरेश पाटले को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बागी प्रत्याशी व पूर्व कांग्रेस विधायक अरुण तिवारी और मेयर रामशरण यादव के बीच टिकट बंटवारे को लेकर ऑडियो वायरल हुआ था। बातचीत के वायरल ऑडियो में कांग्रेस के टिकट बंटवारे में 4 करोड़ रुपये की डील की बात हुई थी। जिसपर पीसीसी ने मामले में संज्ञान लेते हुए मेयर को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आज PCC ने निलंबन का आदेश जारी किया है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें