CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ड्यूटी के दौ... - CG Sandesh

CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, ड्यूटी के दौरान की फायरिंग

जम्मू-कश्मीर। कुलगाम जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जवान दक्षिण कश्मीर जिले के काजीगुंड इलाके में जवाहर सुरंग के पास ड्यूटी पर तैनात था। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।


दरअसल, आज सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के काजीगुंड इलाके में जवाहर सुरंग के पास एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जवान ने खुद को उस दौरान गोली मारी जब वह काजीगुंड के जवाहर सुरंग इलाके में बी-टॉप के पास ड्यूटी पर तैनात था। गोली लगने से मौक पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें