हार के डर से बृजमोहन अग्रवाल ने लगाया हमला करने का झूठा आरोप... - CG Sandesh

हार के डर से बृजमोहन अग्रवाल ने लगाया हमला करने का झूठा आरोप-सुशील शुक्ला

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर हमले को लेकर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर किसी ने कोई हमला किया है। वे चुनाव हारने वाले हैं और जीतने के लिए सहानुभूति वोट हासिल करने के लिए झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह के दौरे पर कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया कि कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। भूपेश की चुनौती के सामने भाजपा ढेर हैं वे सीएम भूपेश को कोसने के अलावा कुछ नहीं करते हैं।

पीएम ने अब तक 6 सभाएं की उन्होंने किसी भी सभा में अपनी उपलब्धि नहीं बताई। अमित शाह आते हैं तो षड्यंत्र करते हैं उनके आने के समय ईडी आईटी की कार्रवाई होती हैं। राजभवन में आरक्षण विधेयक रोके जाने पर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्यपाल के पास विधेयक भेजा गया था। भाजपा के षड्यंत्र से राज्यपाल विधेयक साइन नहीं कर रहे हैं। भाजपा नहीं चाहती कि वंचितों को उनका अधिकार मिले।


बृजमोहन ने हमले की झूठी बात की

बृजमोहन अग्रवाल के साथ हुई मारपीट पर और उस पर बृजमोहन के बयान पर सुशील आनंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जानती है. बृजमोहन इस तरह की रणनीति तब अपनाते हैं जब वे चुनाव हारने वाले होते हैं। महंत की सरलता के सामने बृजमोहन का षड्यंत्र नजर आ रहा हैं। बृजमोहन के साथ कोई मारपीट नहीं हुई, सीसीटीवी में साफ दिख रहा है। ये पूरी तरह से प्री प्लान किया गया था। बृजमोहन ने हमले की झूठी बात की। बृजमोहन ने ही किसी व्यक्ति को धक्का मारा उसे अपशब्द कहे। पाटन में राजनाथ सिंह के दौरे पर सुशील आनंद ने कहा कि भाजपा और भाजपा की बी टीम चुनाव हार रही है।

सीएम भूपेश ने पाटन की जनता के मान सम्मान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। महतारी वंदन योजना को लेकर सुशील आनंद ने कहा कि भाजपा गलत तरह से फॉर्म भरा कर प्रलोभन दे रही है। भाजपा नकली फॉर्म भरा कर दिग्भ्रमित कर रही है। इस मामले में भाजपा पर कार्रवाई होनी चाहिए, नोटिस नोटिस खेलने के बजाय इसे रोकना चाहिए। हम धान खरीदी, कर्ज़माफी के लिए फार्म नहीं भरा रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें