विष्णुदेव को बड़ा बनाने के बय़ान पर सीएम भूपेश ने कहा - CG Sandesh

विष्णुदेव को बड़ा बनाने के बय़ान पर सीएम भूपेश ने कहा

ये लोग साय को विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष से हटा दिया थे

रायपुर। राज्यपाल को निशाने पर लेने के बाद भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर सियासी तंज कसा। बघेल ने कहा कि जिस विष्णुदेव साय को ये लोग बड़ा बनाना चाहते हैं। उस विष्णुदेव साय को भाजपा ने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। सीएम ने राजनाथ सिंह के पाटन दौरे पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि पाटन की धरती पर उनका स्वागत है। इस धरती को नमन करना चाहिए।


छत्तीसगढ़ राजभवन और भूपेश सरकार के बीच चल रहे टकराव के बीच भूपेश बघेल ने फिर से राजभवन को निशाने पर लिया। सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार की अपील पर जिस तरह से वहां के राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है वो केंद्र के लिए शर्मनाक है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी राज्यपाल के पास 12 बिल जो विकास से जुड़े हैं अटके पड़े हैं। राजभवन उन बिलों को पास नहीं कर रही है। केंद्र सरकार ये चाहती है कि वो राज्यपालों के जरिए राज्य सरकार को कंट्रोल करे। लोकतंत्र में फेडरल सिस्टम को इस तरह से रोकना बिल्कुल गलत है। मोदी सरकार लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें