Mission 2023: राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा सीटों में अमि... - CG Sandesh

Mission 2023: राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा सीटों में अमित शाह का रोड शो 15 नवंबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के चुनाव प्रचार पूरे जोरों पर है गृहमंत्री अमित शाह 15 नवंबर को राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी कल 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं।

इस दौरान पीएम मोदी मुंगेली और महासमुंद में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के पीएम मोदी सुबह 10:15 को रायपुर पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां से मुंगेली के लिए रवाना होंगे। मुंगेली में 11 बजे पीएम मोदी की चुनावी सभा होगी।

मुंगेली में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी महसमुंद के लिए रवाना होंगे। पीएम मोदी 12:45 बजे महासमुंद में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद पीएम वापस रायपुर पहुंचेंगे और 2: 05 बजे यहां से इंदौर के लिए रवाना होंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें