24 घंटे के भीतर अपहरणकर्ता से शिक्षक को छुड़ा लाई बसना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम.
बसना थाना अंतर्गत खम्हन
के सरकारी प्राथमिक शाला में हुए अपरहण में बसना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को
24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 संदिग्ध
अपहरण कर्ता को पकड़कर हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कल शिक्षक अपने रायगढ़ जिले से छुड़ा
लाया है, जिनमे से दो आरोपीयों के रायगढ़ जिला के होने की संभावना के साथ गाँव के
लोगों का हाथ होने की भी खबर आ रही है.
आपको बता दें कि शिक्षक गौरीशंकर
तिवारी को कल 11.30 बजे दोपहर मे एक सफेद रंग की मारूती वेन लेकर तीन चार अज्ञात
व्यक्ति प्राथमिक शाला बिंझवारडीपा (खम्हन) से जबरदस्ती गाडी मे बिठाकर कर कहीं ले
गये.
अपहरण होने की खबर जब
आस-पास गाँव के लोगों को हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जिसके पश्चात बसना
पुलिस घटनास्थल पहुंची और अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 365, 34 के तहत अपराध दर्ज किया.
फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है मामले की जांच कर आगे की कार्रवाही जारी है
जिसके बाद ही यह खुलाशा हो पायेगा की अपरहण की क्या वजह थी.