बसना : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भुकेल के पास ढाबा के सामने एनएच-53 रोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम बिटांगीपाली निवासी कुंदन साव पिता शोभन उम्र 25 साल का भुकेल में मोटर सायकल रिपेयरिंग दूकान है. कुन्दन साव 11 नवम्बर को रात करीब 11 बजे अपने दुकान को बंद करके अपने परिचित के मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 CW 3080 में NH-53 रोड़ स्थित जगत ढाबा खाना खाने जा रहा था.
जगत ढाबा के सामने पहुंचा था तभी सामने की ओर से आ रही वाहन ट्रेलर क्रमांक MH 34 BZ 2577 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कुंदन को ठोकर मार दिया. हादसे में कुन्दन साव के सिर व शरीर के अन्य हिस्सा में गम्भीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मामले की शिकायत कुंदन के भाई ठगेन्द्र साव ने थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 के तहत अपराध कायम किया है.