गृह लक्ष्मी योजना पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, अरुण साव बोल... - CG Sandesh

गृह लक्ष्मी योजना पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, अरुण साव बोले- बघेल की घोषणा यह बताती है कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले राजनीतिक पार्टियां लगातार प्रचार प्रसार के साथ चुनावी घोषणा कर रही है। दिवाली के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को गृह लक्ष्मी योजना के तहत सालाना 15 हजार रूपये दी जाएगी। इस घोषणा के बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इस पर बयान दिया है।


अरुण साव ने कहा कि प्रथम चरण के मतदान के बाद भूपेश बघेल की माताओं बहनों के लिए घोषणा यह बताता है की कांग्रेस हार स्वीकार कर ली है और हार के हताशा में भूपेश बघेल ने इस प्रकार की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ की माता बहनों को जिस भूपेश बघेल ने 5 साल ठगने का काम किया है, धोखा देने का काम किया। चाहे शराबबंदी के वादे का हो, महिला स्व-सहायता समूह के कर्ज माफी का वादा का हो, या विधवा बहनों को धोखा देने का मामला हो, लगातार धोखा देने का काम भूपेश बघेल ने किया है। लेकिन छत्तीसगढ़ की माताएं बहने तय कर चुकी है राज्य से भूपेश बघेल की सरकार से छुटकारा पाने का और कमल खिलाने का।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें