सट्टा पैसे के लेनदेन को लेकर किया गया था शिक्षक का अपरहण, 24... - CG Sandesh

सट्टा पैसे के लेनदेन को लेकर किया गया था शिक्षक का अपरहण, 24 घंटे के भीतर अपरहणकर्ता से छुड़ा लाई पुलिस

बसना थाना अंतर्गत ग्राम प्राथमिक शाला बिंझवारडीपा (खम्हन) से हुए शिक्षक गौरीशंकर तिवारी के अपरहण मामले में बसना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आज खुलासा कर दिया है. जिसमे पुलिस ने कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक गौरीशंकर तिवारी को एक सफेद रंग की मारुती में जबरदस्ती बैठा कर ग्राम सारंगढ़ के ग्राम सलिहा की ओर ले गए थे. इस बात का पता पुलिस को उस रास्ते में पढ़ने दुकानों के सीसी टीव्ही के फुटेज से मिला. जिसमे आरोपी शिक्षक को सारंगढ़ की ओर ले जाते दिखे.

इसके बाद इसकी सुचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों को देकर उस रास्ते में मुखबीर की तैनाती की गई. उसके बाद कल्याण सोनवानी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी और गौरीशंकर के परिजन रविनारायण तिवारी को लेकर सारंगढ़ की ओर एक बल रवाना किया गया.

कुछ देर बाद मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति रात के अँधेरे में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में लेकर ग्राम सिन्धीचुआ थाना बिलाईगढ़ के क्षेत्र में घुम रहे है, जिस पर बसना पुलिस और क्राइम ब्रांच महासमुंद की टीम द्वारा रेड कार्रवाही कर तीन व्यक्ति को पकड़ा गया जिनमे शिक्षक गौरीशंकर भी शामिल था.

सट्टा पैसे के लेनदेन को लेकर किया गया था शिक्षक का अपरहण.
मामले में खुलासे के दौरान यह पाया गया कि गौरीशंकर तिवारी का अपरहण सट्टा पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था. जिसमे मुख्य आरोपी नवीन कुर्रे जो कि गौरीशंकर के पास के गाँव सवित्रीपुर का है वह अपने अन्य 6 साथियों के साथ स्कूल जाकर गौरीशंकर का अपरहण किया था जहाँ से उसे सारंगढ़ की ओर ले जाया गया और रास्ते में ग्राम सिन्धीचुआ थाना बिलाईगढ़ के जंगल में नवीन कुर्रे, हरी सिदार के साथ गौरीशंकर तिवारी को उतार दिया गया. और बाकी के लोग वेन लेकर सारंगढ़ की तरफ चले गए.

गौरीशंकर तिवारी के बयान पर मौके पर ही नवीन कुर्रे पिता संतलाल कुर्रे तथा हरि सिदार पिता दुकालू सिदार सारंगढ़ को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया. पुछताछ पर अन्य अपरहण कर्ता लक्की चौहान पिता बूंद राम चौहान, लोकेश्वर महिलांग पिता भीष्म पितामह, दीपक महिलांग पिता प्रकाश महिलांग, अनिल इक्का पिता बुडगा इक्का को गिरफ्तार किया गया. नवीन कुर्रे को छोड़ बाकी सभी आरोपी सारंगढ़ के है.
इस अपराध में प्रयोग किये गए मारुती वेन CG-13-UF-5635 को भी जप्त कर संजु नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

उपरोक्त कार्रवाही पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली के निर्देशन में हुई. जिसमे अनुविभागीय अधिकारी बिलाईगढ़ एवं थाना प्रभारी के विशेष सहयोग से बसना थाना प्रभारी शरद ताम्रकार के नेतृत्व में कल्याण सोनवानी, महेंद्र यादव, दाशरथी भोई एवं क्राइम ब्रांच महासमुंद के द्वारा टीम बनाकर अपराहनकर्ता को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में सफ़लता मिली.


अन्य सम्बंधित खबरें