भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट की हो रही कालाबाजारी, 2.5 लाख तक... - CG Sandesh

भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकट की हो रही कालाबाजारी, 2.5 लाख तक कीमत, 1 शख्स गिरफ्तार

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जाना है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने सेमीफाइनल के टिकट ब्लैक में बेचने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार शख्स की पहचान आकाश कोठारी के तौर पर हुई है। वह मुंबई के उत्तरी हिस्से में मलाड स्थित अपने घर से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, शख्स व्हाट्सएप में कई ग्रुप्स बनाकर 27,000 रुपये से 2.5 लाख रुपये तक के बीच में टिकट बेच रहा था। आकाश टिकटों की वास्तविक कीमत से चार गुना से 5 गुना कीमत में बेच रहा था।

पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 511 के तहत धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि उसने ये टिकट कहां से खरीदे और क्या इस रैकेट में और भी लोग शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें