बसना : सड़क पर वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस की कार्रवाही.
सड़क पर वाहन खड़े करने
वालों की अब खैर नहीं है. बसना पुलिस ने पेट्रोलिंग कर फिलहाल चालान की कार्रवाई
शुरू कर दी है. इस कार्रवाही में आम जगह खड़े किये गए वाहनों पर कार्रवाही कर दो
वाहन चालकों के खिलाफ धारा 283 के तहत विवेचना में लिया.
ज्ञात हो कि क्षेत्र में कई दिनों से लगातार लोग सड़कों में इधर-उधर वाहन खड़े करते
नजर आये है. व्यापारियों द्वारा नियम का उलंघन इतना ज्यादा किया जा रहा है कि
मुख्य सड़क पर भी बड़ी वाहन खड़ी कर अपना सामन उतरवाते है. जिसके चलते लोगों को
आवागमन में भारी परेशानियों के साथ दुर्घटना होने की भी संभावना रहती है.
बीते दिनों सड़कों पर लापरवाही बरतने के कारण कई जाने गई है तो कई घायल हुआ. बावजूद
इसके लोगों द्वारा यातायात नियमों का उलंघन जारी रहा है, पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई
से शायद अब सड़क किनारे वाहन कम खड़ा देखने को मिले.
कल बसना टाउन पेट्रोलिंग द्वारा दानी पेट्रोल पंप के सामने रोड़ पर ट्रक क्रमांक CG 07 C 7500 का चालक कुंजलाल डड़सेना पिता बिहारी लाल डडसेना उम्र 30 वर्ष सहित सिटी ग्राउण्ड के पास ट्रक क्रमांक CG 06 GJ 8171 के चालक अश्वनी
कुमार सेठ पिता पुरन्दर सेठ उम्र 44 वर्ष साकिन खटखटी पर धारा 283 के तहत कार्रवाही की गई.
ये दोनों ही चालक ट्रक को आम रोड़ मे खडी कर कहीं चले गए थे.
जिसके कारण आने जाने वाले वाहनों एवं आम लोगो को आने जाने मे काफी कठिनाई असुविधा
हो रही थी.