जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने 7 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशि... - CG Sandesh

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने 7 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की, बसना से त्रिलोचन नायक का नाम

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सात विधानसभा सीटों के लिए आज अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी. जनता कांग्रेस के प्रदेश संगठन महामंत्री अब्दुल हमीद हयात ने पार्टी की प्रत्याशियों की सूची जारी की,  जिसमें बसना विधानसभा सीट से त्रिलोचन, आरंग से संजय चेलक, राजिम से रोहित साहू, चित्रकोट से टंकेश्वर भारद्वाज, धरमजयगढ़ से नवल राठिया, रामपुर से फूलसिंह राठिया, सीतापुर से मुन्ना टोप्पो को प्रत्याशी घोषित किया गया है.

ज्ञात हो कि बसना से त्रिलोचन नायक नाम पहले से तय माना जा रहा था लेकिन अब इस पर पार्टी ने घोषणा भी कर दी है.  जनता कांग्रेस अब तक कुल 45 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें