भारी बहुमत के साथ बन रही बीजेपी की सरकार- रमन सिंह - CG Sandesh

भारी बहुमत के साथ बन रही बीजेपी की सरकार- रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने मतदाताओं से 17 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की है। वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के हालात में काफी मात्रा में परिवर्तन हुआ हैं। मिली जानकारी के अनुसार रमन सिंह के कहा कि पहले चरण के 14 सीटों पर बीजेपी आगे है। वहीं द्वितीय चरण में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

 


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2018 में शराबबंदी का वादा किया, 6000 रुपए महिलाओं को देने का वादा तोड़ा। अब कह रहे है 15000 रुपए सालाना देंगे। कांग्रेस महिलाओं को भ्रम में डालने का काम कर रही है। बीजेपी ने जिन महत्वपूर्ण योजनाओं पर गारंटी दी है, उसे लागू करेंगे। वहीं उन्होंने कहा, पहली कैबिनेट की बैठक के बाद 18 लाख आवास देने की प्रक्रिया शुरू होगी। पीएससी मामले की जांच होगी और यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी के जरिए भर्ती की जाएगी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि किसान भाइयों से वादे की शुरुआत होगी, दो वर्ष का बोनस किसानों के खाते में डाल दिया जाएगा। बोनस एकमुश्त दिया जाएगा। पंचायत सचिव को नियमित करेंगे और हर महीने 15 तारीख के पहले सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। इसके साथ रायपुर में विकास का काम अवरुद्ध हो गया है। 15 साल में जो विकास किया रायपुर में उसी तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देते हुए काम में गति पहले पांच साल में आएगी। इसके अलावा जितने भ्रष्टाचार हुए हैं, उस पर भी कार्रवाई करेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें