नवरात्री के अवसर पर सागरपाली में डान्स प्रतियोगिता सम्पन्न क... - CG Sandesh

नवरात्री के अवसर पर सागरपाली में डान्स प्रतियोगिता सम्पन्न कल होगा महाभण्डारा

नवरात्र के अवसर पर सागरपाली में डांस प्रतियोगिता सम्पन्न कल होगा महाभण्डारा


बसना - क्षेत्र में नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां एक ओर मंदिरों में देवी कलश जगमगा रहे है। वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक दुर्गा पंडालों में देवी गीतों की गूंज सुनाई दे रही है।

जहां मां के भक्तों ने इन दिनों दुर्गा उपासना का लीन है। इसके अलावा शहर सहित गांवों में जगह-जगह जसगीत, जागरता, डीजे डांस का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं भक्तगण सुबह से लेकर शाम तक माता के जयकारे गुंजायमान कर रहे हैं। भक्त अपने-अपने ढंग से शक्ति की उपासना में लीन हैं। 

सागरपाली में भी सार्वजनिक उत्सव समिति द्वारा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसमें प्रथम 7स्टार ग्रुप सरसींवा 10हजार एक रुपये द्वतीय आर्यन ग्रुप जांजगीर 5हजार तथा तृतीय शिवशक्ति ग्रुप जम्हरी  को पुरस्कृत किया गया।

दुर्गा पूजा समारोह समिति के पदाधिकारी व सदस्य कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु पूरा योगदान दे रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडालों में भक्ति गीतों एवं जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहता है।

कल होगा महाभण्डारा का आयोजन 

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति सागरपाली द्वारा हर साल नवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस साल भी नवरात्रि को लेकर कल 19 अक्टूबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्य सेतकुमार पटेल ने बताया कि कल 12 से भंडारा प्रारंभ होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें