सोने ने 600 तो चांदी ने मारी 1600 रूपए की छलांग - CG Sandesh

सोने ने 600 तो चांदी ने मारी 1600 रूपए की छलांग

रायपुर । त्यौहारी दिनों में सराफा थोड़ा सस्ता था। उसके बाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से इसकी कीमतों में फिर से तेजी आनी शुरू हो गई है।बीते तीन दिनों में सोने ने 600 तो चांदी ने 1600 रुपये की जोरदार छलांग मारी है।

 क्या कहते हैं सराफा के जानकार

सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं में इस प्रकार से तेजी मंदी का रुख बना रहेगा। बुधवार शाम को रायपुर सराफा बाजार में सोना 62,400 रुपये प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) और चांदी प्रति किलो 74,400 रुपये रही।

त्यौहारी दिनों में सराफा संस्थानों में गहनों की बनवाई में आकर्षक छूट भी दी गई। उपभोक्ताओं द्वारा इसे काफी पसंद भी किया गया।



त्यौहारी सीजन में हुई जमकर खरीदारी

त्यौहारी सीजन में सराफा में जबरदस्त खरीदारी हुई। पिछले वर्ष की तुलना में यह खरीदारी 15 फीसद ज्यादा रही। सराफा सूत्रों के अनुसार प्रदेश भर में धनतेरस में सराफा में लगभग 130 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी हुई।

इस वर्ष धनतेरस में सिक्कों की तुलना में आभूषणों की खरीदारी ज्यादा हुई है। सराफा संस्थानों में भी पारंपरिक गहनों के साथ ही नए फैशनेबल गहनों के कलेक्शन उपलब्ध रहे।

 गोल्ड लोन की भी मांग बढ़ी

बैंकों के साथ ही गोल्ड लोन देने वाली फाइनेंस कंपनियों द्वारा भी गोल्ड लोन पर आकर्षक आफर दिए जा रहे है। उपभोक्ताओं द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा गोल्ड लोन लिया गया।

बताया जा रहा है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अक्टूबर तक प्रदेश भर में लगभग 290 करोड़ का गोल्ड लोन बांटा जा चुका है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें