दिसंबर महीने में छत्तीसगढ़ में फिर होगी दिवाली: अरुण साव - CG Sandesh

दिसंबर महीने में छत्तीसगढ़ में फिर होगी दिवाली: अरुण साव

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि दिसंबर का महीना छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कई सौगातें लेकर आ रहा है भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा दिसंबर महीने में 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनते हैं पहले कैबिनेट में 18 लाख आवास के लिए हम राशि जारी करेंगे और गरीब को आशियाना देना सुनिश्चित करेंगे

दूसरा काम करेंगे छत्तीसगढ़ के युवाओं को न्याय देंगे । पीएससी परीक्षा में छत्तीसगढ़ के युवाओं का हक मारते हुए इस कांग्रेस ने अपने चहतों को उपकृत किया है इन घोटाले की तुरंत जांच कर दोषियों को सजा देंगे


  • 25 दिसंबर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन, सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को 2 साल का बोनस देंगे।
  • छत्तीसगढ़ के धान बेचने वाले प्रत्येक किसान को 65100 रु प्रति एकड़ एक मुश्त सीधा किसानों के खाते में डालेंगे।
  • छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रति माह देने का संकल्प पूरा करेंगे।
  • छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ₹500 में सिलेंडर मिलने लगेगा।
  • युवाओं को 2.5 लाख नौकरियां देने प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
  • नियमतीकरण एवं कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के निपटारे लिए कमेटी का गठन कर दिया जाएगा।
  • दिसंबर महीने में ही जनता को 10 लाख का मुफ्त इलाज मिलने लग जाएगा।
  • और 2024 नए वर्ष में नई उमंग के साथ छत्तीसगढ़ वासी हमारे हृदय के मान बिंदु प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे । छत्तीसगढ़ के नागरिकों को भाजपा, रामलला दर्शन यात्रा पर ले जाएगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें