आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता - CG Sandesh

आपस में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरस्वती नगर थाने में बुधवार की शाम कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिडे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शराब और पैसा बांटने का आरोप लगाया। थाने में पूछताछ के दौरान कार्यकर्ताओं में मारपीट भी हुई।

 


बता दें कि थाने में दोनों पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता जमा हो गए थे। ये विवाद कोटा के टीचर कालोनी से शुरू हुआ था। वहीं यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। आजाद चौक थाना इलाके के CSP मयंक गुर्जर ने बताया कि भवानी नगर एरिया में विवाद होने और पोस्टर फाड़े जाने की जानकारी मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक दलों के लोगों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की शिकायत ली गई है। इस मामले की जांच जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें