मुख्यमंत्री निवास में कार्यरत कर्मचारी से लूट, रायपुर बस स्... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री निवास में कार्यरत कर्मचारी से लूट, रायपुर बस स्टैंड में हुई ये वारदात

रायपुर :  मुख्यमंत्री निवास के ड्राइवर के साथ चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव का है. यहां गेट नंबर 3 पास मंगलवार, 14 नवंबर की सुबह सूरजपुर से लौटे युवक के गर्दन पर चाकू जैसी नुकीली चीज टिकाकर 18 सौ रुपए लूट लिए गए. साथ ही किसी को बताने पर कहीं से भी तलाश करके जान से मारने की धमकी दी गई.

 

 

इस मामले में पुलिस ने धारा 392, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करके आरोपी राधव चौधरी एवं प्रथम पटले को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी कांशीराम नगर निवासी एवं सीएम हाउस में वाहन चालक का काम करने वाला नामदेव भारती है, जो सुबह साढ़े 5 बजे सूरजपुर से लौटा और आरोपियों के लूट का शिकार हुआ.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें